BREAKING

UP News : लूट और स्नेचिंग को अंजाम देने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार | Naya Savera Network



  • डीसीपी उत्तरी की क्राइम व सर्विलांस टीम ने खुलासा

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में लूट व स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते 1 सप्ताह पूर्व पर्स लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में लखनऊ के डीसीपी उत्तरी की क्राइम व सर्विलांस टीम ने खुलासा करते हुए पंकज शुक्ला नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सोमवार एडीसीपी उत्तरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पंकज अपने बड़े भाई के साथ मिलकर लूट व स्नेचिंग की घटना को अंजाम देता था।

एडसीपी उत्तरी ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 13 जनवरी को वादी ने तहरीर देते हुए बताया था कि दो बाइक सवार बदमाशों के द्वारा वादी की पत्नी का पर्स लूट लिया गया और घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया और सोमवार को इटौंजा पुलिस टीम के द्वारा माधवपुर जाने वाली रोड से आरोपी पंकज शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 सोने की झुमकी, 2 चांदी की अंगूठी, 1 स्कूटी और 2150 रुपये नगद बरामद हुए हैं।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की ओर से हुई पूछताछ में उसने बताया कि बीते 3 माह ओहले उसने अपने बड़े भाई शुभम शुक्ला के साथ मिलकर बीकेटी क्षेत्र में हाइवे पर अपनी केटीएम बाइक से महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था, लूट में मिले सोने के कुंडल को राह चलते लोगों को 5 हजार में बेच दिया था। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त लूटे हुए माल को बेचकर उससे मिलने वाले पैसों से अपना पेट्रोल आदि के लिए शौक पूरा करता था।

पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त का बड़ा भाई शुभम शुक्ला बीते 2 दिन पहले बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र में छिनैती की घटना में गिरफ्तार किया गया था, जो कि अभी जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पंकज के खिलाफ लखनऊ के अलग अलग थानों में गैंगस्टर एक्ट, लूट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इसके भाई के खिलाफ लखनऊ व बाराबंकी में गैंगस्टर एक्ट, लूट समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं।


*Happy New Year 2025: पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*#Advertisement: Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें