BREAKING

UP News : चंदौली के सड़क हादसे में दो होमगार्डों की मौत | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदौली। जिले में पड़ाव जलीलपुरा पुलिस चौकी के पास सोमवार को खड़े ट्रेलर वाहन में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो होमगार्डों की मौत हो गई। सूचना पर मुगलसराय पुलिस भी मौके पर पहुंची। वाराणसी जाल्हूपुर निवासी होमगार्ड सुरेश विश्वकर्मा (47), राम नारायण पांडेय (44) पं.दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से महाकुंभ की ड्यूटी कर अल सुबह बाइक से घर लौट रहे थे।

बाइक सुरेश विश्वकर्मा चला रहा था। दोनों जैसे ही पड़ाव जलीलपुर पहुंचे, अचानक खड़े ट्रेलर वाहन से टकरा गए। हादसे में सुरेश विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामनरायण गंभीर रूप से जख्मी हो गया।रामनरायण को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर दोनों होमगार्डों के परिजन आनन-फानन में बीएचयू पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

*Happy New Year 2025: आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




*Happy New Year 2025: यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर फ्रैक्चर स्पाइन क्लिनिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें