BREAKING

Mumbai News : राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए भाजपा का सदस्य बनें: जयप्रकाश सिंह | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

 मुंबई। राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनें। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा चांदीवली विधानसभा में आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनकर आप देश के विकास में अपना प्रत्यक्ष योगदान दे सकते हैं। 

जयप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की पथ पर आगे बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं है, जब भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में पहचाना जाएगा। उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान की समय सीमा 20 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी तक की गई है।

उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वह पूरी सक्रियता के साथ अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा भाजपा मुंबई अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार के मार्गदर्शन तथा उत्तर भारतीय मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव तथा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री एडवोकेट वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान में भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष वसीम खान, महाराष्ट्र प्रवक्ता एडवोकेट अनिकेत उज्जवल निकम, एडवोकेट जयप्रकाश शेट्टी, नगरसेवक प्रकाश मोरे, पूर्व नगरसेवक सीताराम तिवारी समेत भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


*Happy New Year 2025: तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



*Happy New Year 2025: राष्ट्रीय लोकदल के नेता मिर्जा जावेद सुल्तान की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad





नया सबेरा का चैनल JOIN करें