BREAKING

UP News : गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग,मौत | Naya Savera Network

  • मदेयगंज के पक्के पुल की घटना, जांच में जुटी पुलिस

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। मदेयगंज इलाके में सोमवार सुबह एक युवक पक्के पुल से नदी में कूद गया। युवक को कूदता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, मदेयगंज में सोमवार सुबह करीब दस बजे इलाके में रहने वाले कार्तिक (21) ने पक्के पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। कार्तिक पैदल चलता हुआ पुल पर आया। इसके बाद छलांग लगाने के लिए रेलिंग पर चढ़ गया। वहां मौजूद लोगों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक छलांग लगा दिया। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। 
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्तिक की माता-पिता को जानकारी दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मां पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश के मुताबिक युवक के नदी में छलांग लगाने का कारण पता नहीं चल सका है। परिवार अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।


*Happy New Year 2025: अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें