UP News : डीएम ने नव वर्ष पर वृद्धाश्रम मे बिता समय | Naya Savera Network
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बुखारा मोड़ स्थित समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वित्त पोषित वृद्ध जन आवास गृह (वृद्धाश्रम) का भ्रमण कर वृद्धाश्रम में रह रहे समस्त वृद्ध जनों से उनकी कुशल क्षेम पूछी और नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। वृद्धाश्रम में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर वृद्ध जनों ने बताया कि यहां पर सभी उचित सुविधाएं मिल रही हैं।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने समस्त वृद्धजनों को कंबल एवं फल आदि का भी वितरण किया। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये ठण्ड के दृष्टिगत वृद्ध जन आवास गृह मे भी अलाव की व्यवस्था की जाए। ठंड के दृष्टिगत वृद्धाश्रम में भोजन, साफ-सुथरे रजाई-गददे, गरम पानी, बिजली आदि की व्यवस्था बनाये रखने के भी निर्देश दिये गये। उप जिलाधिकारी सदर गोविन्द मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, वृद्धाश्रम संचालक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।