UP News : सुंदर कांड एवं अखंड रामायण का पाठ कर कैलेंडर वर्ष का किया स्वागत | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। कृष्ण लीला स्थल सुंदर कांड का पाठ कर कैलेंडर वर्ष को विदा किया गया। शिव कुमार बरतरिया का संगठन ने हर वर्ष की तरह इस पर भी 31 दिसंबर की देर शाम को सुंदर कांड का पाठ कराया। जिसका समापन पर भंडारा प्रसाद वितरण हुआ। प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आलमगिरी गंज मोहल्ले स्थित पावन धाम मंदिर परिसर में भी कैलेंडर वर्ष का प्रारम्भ प्रभु राम का आशीर्वाद लेकर किया गया। समस्त क्षेत्रवासियों ने इसमे बढ़ चढ़कर भाग हिस्सा लिया। शाम को अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ किया।
अगले दिन शाम को इसका विश्राम किया हुआ। उसके बाद हवन पूजन किया गया। इसमें सभी क्षेत्रवासी ने अपनी अपनी पूर्ण आहुति देकर सुख, समृद्धि, ऐश्वर्या, निरोग की मंगल कामना की। इसके सभी ने भक्ति भाव से भगवान् को आरती उतार कर,भोजन प्रसादी को ग्रहण किया गया। मुख्य यजमान अनुराग मित्तल, निमिषा मित्तल, अतुल अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, ओम प्रकाश जी का विशेष सहयोग रहा। मुख्य रूप से सौरभ, सर्वेश, आशीष, सचिन, पिंटू, शिवम, अनुराग, पंडित मनमोहन आदि उपस्थित रहे।




%20%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B2%20%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%9C%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
