UP News : ग्लोकल विश्वविद्यालय में क्षय उन्मुक्तिकरण हेतु बैठक का आयोजन | Naya Savera Network


अश्वनी तिवारी  @ नया सवेरा 

 सहारनपुर। 6 जनवरी को ग्लोकल विश्वविद्यालय, सहारनपुर में कुलपति प्रोफेसर पी.के. भारती की प्रेरणा और कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की अनुप्रेरणा तथा मुख्य वित्त अधिकारी सीए . ए. पी. सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० शोभा त्रिपाठी और डॉ० संजीव मंडल के संयोजन में सरकारी निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन टी.बी. अभियान के संदर्भ में जन प्रतिनिधियों और धार्मिक प्रतिनिधियों के साथ क्षय उन्मुक्तिकरण हेतु एक मीटिंग का आयोजन किया गया। 

इसमें यह निर्णय लिया गया कि ग्राम में नियुक्त आशा और ए.एन.एम को घर-घर भेज कर तपेदिक के मरीजों की पहचान की जाएगी और उन्हें सरकारी अस्पतालों तक भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। ग्लोकल विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम- ग्राम में निशुल्क जांच शिविर लगवाएं जाएंगे।राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी घर-घर जाकर क्षय उन्मुक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाएंगे। 

ग्राम- ग्राम में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस हेतु जागरण अभियान के अंतर्गत बैनर भी लगवए जाएंगे तथा मस्जिद में नमाज के उपरांत बयान और मशविरे में समाज को जागृत करने का कार्य किया जाएगा।  बैनर लगवाने की योजना में ग्लोकल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार, बादशाही बाग के चौक और गांव में बैनर लगवा दिया गया है। 

इस मीटिंग में मायापुर रूपपुर के प्रधान महावीर सिंह नौटियाल, प्रतिनिधि जाकिर हुसैन, इकराम अहमद, शहबान अली, कासमपुर के प्रधान सतीश प्रधान, जिला स्कूल के प्रधानाचार्य अफजाल अहमद, ग्राम चाटकी के प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान तथा ग्लोकल विश्वविद्यालय मस्जिद के इमाम हाफिज जीशान और ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में आई.टी. हेड  शाहनवाज अली और डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर सुरजीत ने सहभागिता की। इस अभियान में सभी प्रतिनिधियों ने अपने पूर्ण सहयोग देने की बात की। इस हेतु प्रथम एक दिवसीय शिविर दि० 12 जनवरी 2025 को बादशाही बाग में लगाया जाएगा।

*Happy New Year 2025: RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


Happy New Year 2025: S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*Happy New Year 2025: पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें