BREAKING

UP News : सीएम ने किया यूपी एग्रीस का शुभारंभ, बोले- 30 फीसदी बढ़ेगा उत्पादन | Naya Savera Network

UP News : सीएम ने किया यूपी एग्रीस का शुभारंभ, बोले- 30 फीसदी बढ़ेगा उत्पादन | Naya Savera Network


  • प्रदेश सरकार एवं यूएई के एक्वाब्रिज के मध्य 3900 करोड़ के निवेश को एमओयू हुआ
  • प्रदेश में सबसे अच्छी उर्वरा भूमि और जल संसाधन उपलब्ध
  • अन्नदाता किसानों के लिए यह प्रोजेक्ट अच्छी शुरुआत

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (एग्रीस) प्रोजेक्ट का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को प्रोजेक्ट शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि देश के आबादी के सबसे बड़े राज्य में प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश समग्र विकास के नये प्रतिमान को स्थापित कर रहा है। कृषि क्षेत्र में प्रगति मुख्य रूप से दिख रही है। चार हजार करोड़ के निवेश की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पच्चीस करोड़ आबादी के राज्य में स्वत: अपने मन में भाव पैदा होता है। इस प्रदेश में सबसे अच्छी उर्वरा भूमि और जल संसाधन उपलब्ध है। कृषि भूमि को देश में देखते हैं तो 75 प्रतिशत भूमि हमारे उत्तर प्रदेश में है। देश के भीतर सब्जी उत्पादन में पन्द्रह प्रतिशत हिस्सेदारी हमारी है। अन्य उत्पादन में भी ग्यारह प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश करता है। खाद्यान्न उत्पादन में हमारा प्रदेश तीस प्रतिशत से ज्यादा है। तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का स्थान खाद्यान्न उत्पादन क्षेत्र में आता है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अन्नदाता किसानों के लिए यह प्रोजेक्ट अच्छी शुरुआत है। 2737 करोड़ का लोन विश्व बैंक की ओर से मिला है। शेष राशि प्रदेश सरकार ने सहायतार्थ उपलब्ध करायी है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य अन्नदाता किसानों के आय को बढ़ाना है। गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी जैसे मंडलों सहित पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्रों को इसमें जोड़ने जा रहे हैं। उत्पाद को मार्केट तक पहुंचाने में भी प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण कार्य करेगा। प्रदेश सरकार जेवर एयरपोर्ट के कार्य को पूरा करा रही है। इसे एक्सपोर्ट हब बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने मत्स्य पालन प्रोजेक्ट पर कहा कि मत्स्य पालन में वृद्धि कर सकें, इसके लिए प्रोजेक्ट के तहत पांच सौ किसानों को जोड़ा जा रहा है। विदेश भ्रमण भी कराया जायेगा। किसान के उत्पादन को बढ़ाने की कार्यवाही सभी प्रोजेक्ट के माध्यम से होगी।

रोजगार सृजन के लिए भी प्रोजेक्ट कार्य करेगा। मैं अपने निवेशकों को आश्वस्त कराता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रोजेक्ट कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, मुख्य सचिव मनोज सिंह, प्रमुख सचिव मोनिका सहित प्रोजेक्ट एवं कम्पनियों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत है। लाखों करोड़ों लोग आज प्रयागराज में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुम्भ को विश्व का कार्यक्रम बना दिया है। हमारी सरकारों का पुरुषार्थ क्या है, ये दिख रहा है। हमारे किसान कैसे आत्मनिर्भर हों, अपने पैरों पर खड़े हों, ऐसा सोचने वाले अपने मुख्यमंत्री हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उत्पादन को बढ़ाने के लिए यह प्रोजेक्ट कार्य करेगा। देश के किसानों को जेवर एयरपोर्ट बड़ा अवसर दे रहा है। देश के बाहर किसानों के फल, सब्जी भेजने के लिए माध्यम बना है। नौ लाख एकड़ जमीन यूपीईएडा ने खरीदी है। इस पर पहली कम्पनी ने 30 करोड़ जमाकर के जमीन खरीदी है। इस अवसर पर यूपीईआईडीए के उन्नाव इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में तेरह सौ करोड़ के ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास एवं मत्स्य पालन क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए प्रदेश सरकार एवं यूएई के एक्वाब्रिज के मध्य 3900 करोड़ के निवेश हेतु एमओयू हुआ।



*Happy Republic Day 2025: सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें