Jaunpur News : स्वामीजी के आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : राकेश | Naya Savera Network

Jaunpur News : स्वामीजी के आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : राकेश  | Naya Savera Network


  • अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया कार्यक्रम

नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। स्वामी विवेकानंद जी के 161वे जन्म जयंती के अवसर पर ख्वाजदोस्त सिपाह स्थिति स्वामी विवेकानंद पार्क में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर मालार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित  किया। तत्पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
 उठो जागो और तब तक  नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हों जाय। स्वामी जी ने पूरे विश्व में हिंदू दर्शन के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार किया। कई सार्वजनिक व निजी व्याख्यानों का आयोजन  किया। उनके सिद्धांत पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपरोक्त बाते कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव/ जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए कही। वरिष्ठ नेता इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि  आज स्वजातीय बंधुओं को एकजुट होने का समय है हमे राजनीतिक रूप से जागृत होना होगा, तभी समाज में हम अपना स्थान बना पाएंगे।
कायस्थ कल्याण समिति के डॉ अशोक अस्थाना ने कहा कि स्वामी  विवेकानंद का जन्म कोलकाता के एक कुलीन कायस्थ परिवार में हुआ था इनके बचपन का नाम नरेंद्र था। प्रदीप श्रीवास्तव डीओ, प्रदीप अस्थाना, प्रदीप श्रीवास्तव आडिटर, सुनील अस्थाना एडवोकेट ने भी अपने विचार रखे।

Jaunpur News : स्वामीजी के आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : राकेश  | Naya Savera Network

कायस्थ वंश इंटरनेशनल के मयंक नारायण ने  युवाओं को आगे आने व समाज को एकजुट करने पर बल दिया। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के दया शंकर निगम, सभासद नंदलाल यादव, नीलमणि श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू ने भी अपने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर आनंद मोहन श्रीवास्तव, शशि भंडारी, सरोज श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव,  प्रमोद दादा, पत्रकार देवेंद्र खरे, अंबुज शिवाजी, राजेश श्रीवास्तव, आयुष अस्थाना, गौरव श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, कायस्थ महा परिषद के शरद श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, हृदयांश श्रीवास्तव, राजेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय अस्थाना ने किया।




*Happy New Year 2025: मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: KALYAN JEWELLERS | SEASON Of CELEBRATION | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES FOR EVERY PURCHASES BELOW 30 GRAMS | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | #NayaSaveraNetwork KALYAN JEWELLERS | SEASON Of CELEBRATION | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES FOR EVERY PURCHASES BELOW 30 GRAMS | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें