BREAKING

UP News : गोवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को करें प्रेरित: सीएम योगी | Naya Savera Network

UP News : गोवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को करें प्रेरित: सीएम योगी | Naya Savera Network


  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
  • निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में अच्छी व्यवस्था के लिए नगर विकास और ग्राम्य विकास विभाग भी करे सहयोग

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने गोवंश के लिए हरे चारे की अधिकाधिक उपलब्धता के लिए किसानों को प्रेरित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रेरित करने के लिए गोष्ठी का आयोजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि किसानों से हरा चारा खरीद कर गोशालाओं को उपलब्ध कराया जाए, इससे किसानों की आय में वृद्धि भी होगी। उन्हाेंने कहा कि जिले में हरे चारे की खपत का आंकलन किया जाए। इसके बाद मांग के अनुसार हरे चारे के उत्पादन के लिए किसान और एफपीओ से संपर्क किया जाए। इस दौरान किसानों को हरे चारे के उत्पादन के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हे उचित रेट भी दिया जाए। इससे हरे चारे के उत्पादन के प्रति किसानों का रुझान बढ़ेगा। साथ ही उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी जाए।
सीएम ने अधिकारियों को भूसे और हरे चारे के लिए वेयरहाउस बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मकई, ज्वार, बाजरा और बरसीम आदि हरा चारा तीन से चार माह चल जाता है। ऐसे में इसके लिए वेयरहाउस बनाएं। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपने के निर्देश दिये ताकि उसकी प्रापर मॉनीटरिंग हो सके।
मुख्यमंत्री ने गो आश्रय स्थलों में शत-प्रतिशत सीसीटीवी लगाने, सड़क किनारे स्थित ग्रामों के पशुपालकों के गोवंशों के गले में रेडियम पट्टी लगाने, ग्रीष्म एवं शीत ऋतु से बचाव के लिए पफ पैनल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। वहीं, निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, संबंधित उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी इन स्थलों का तय अंतराल पर निरीक्षण करते रहें। सभी निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर केयरटेकर की तैनाती होनी चाहिए और इनके कार्यों का सतत अनुश्रवण भी किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर छायादार वृक्ष लगाए जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में अच्छी व्यवस्था के लिए नगर विकास और ग्राम्य विकास विभाग भी सहयोग करे।


*Happy New Year 2025: यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर फ्रैक्चर स्पाइन क्लिनिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: राष्ट्रीय लोकदल के नेता मिर्जा जावेद सुल्तान की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें