BREAKING

Mumbai News : बीड में बस ने तीन लोगों को कुचला, चालक गिरफ्तार | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

महाराष्ट्र। बीड जिले में रविवार तड़के राज्य परिवहन की एक बस ने तीन लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब युवाओं का एक समूह बीड तालुका के घोडका राजुरी गांव के पास पुलिस भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहा था। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस बीड से परभणी की ओर जा रही थी, तभी उसने सड़क किनारे प्रशिक्षण ले रहे तीन लोगों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि समूह के दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए।


अधिकारी ने बताया कि मृतक सुबोध मोरे (20), विराट घोडके (19) और ओम घोडके (20), घोडका राजुरी गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीड के जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राज्य परिवहन की बस में तोड़फोड़ की और मृतकों के परिजनों के लिए राज्य परिवहन विभाग में नौकरी की मांग की।

*Happy New Year 2025: यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर फ्रैक्चर स्पाइन क्लिनिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: राष्ट्रीय लोकदल के नेता मिर्जा जावेद सुल्तान की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें