BREAKING

National : फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपित हुए गिरफ्तार | Naya Savera Network

National : फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपित हुए गिरफ्तार | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के महाराष्ट्र के ठाणे से फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपित ने हमले को अंजाम देने की बात कबूली है। बांद्रा अपार्टमेंट में गुरुवार तड़के हमलावर ने सैफ पर चाकू से छह बार वार किया था। गंभीर रूप से घायल सैफ को समय रहते लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी सर्जरी हुई और अब खतरे से बाहर हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपित विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपा रहा था। वह रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस आरोपित के बारे में पड़ताल कर रही है। इससे पहले शनिवार शाम सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को मध्यप्रदेश के दुर्ग से आरपीएफ ने हिरासत में लिया था। आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया। उसे शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में पता चला कि युवक का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसे किसी अन्य मामले में हिरासत में लिया गया है।

*Happy New Year 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें