National : डॉ. मनमोहन सिंह की याद में घर पर अखंड पाठ आयोजित, सोनिया और खरगे हुए शामिल | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार द्वारा शुक्रवार को उनकी स्मृति में उनके आवास पर अखंड पाठ रखा गया। परिवार के सदस्यों तथा रिश्तेदारों के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस अवसर पर मौजूद रह कर डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।  खरगे ने इस अवसर पर डॉ. सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां हमेशा हमारे दिल में रहेंगी। उनकी सादगी, सरलता और आदर्श सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर सोनिया गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर का हाथ थामते हुए हमेशा उनका साथ देने का भरोसा दिलाया। 

डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था। 28 दिसंबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार राजधानी के निगम बोध घाट पर उनके परिवारीजनों, रिश्तेदारों, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके काबीना मंत्रियों तथा सरकारी गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी शामिल हुए। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के 13वें प्रधानमंत्री और 1991 से 1996 तक देश के वित्त मंत्री रहे थे। 

*Happy New Year 2025: श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: राम आधार सिंह महाविद्यालय आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह | प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें