Mumbai News : नशीले पदार्थों पर देवी देवताओं के नाम का इस्तेमाल ,भवानजी ने जताई कड़ी आपत्ति | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई।  वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि हिंदू देवी देवताओं के नाम के दुरुपयोग पर रोक लगनी चाहिए। भवानजी ने कहा कि आज आजकल नशीले पदार्थों के निर्माता धड़ल्ले से हिंदू देवी देवताओं के नामों और चित्रों का इस्तेमाल करते हैं। इसी प्रकार अनेक दारू की दुकानों, होटलों और डांस बारों के नाम भी हिंदू देवी देवताओं के नाम पर रखे गए हैं, जो पूरी तरह से अनुचित है। भवानजी ने बताया कि परमपूज्य योगीराज स्वामी श्रीशक्ति पुत्र जीके आशीर्वाद से और संस्था के महासचिव अजय अवस्थी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंदजी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश जबलपुर में नशाखोरी के खिलाफ जनजागृति अभियान यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे।

भवानजी ने नशे के बढ़ते दायरे के खिलाफ जल्द ही जनजागरण पदयात्रा निकालने की चेतावनी दी, और बताया कि मुंबई में नशा का प्रमाण बढ़ता जा रहा है, जो देश के युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। इसके खिलाफ जल्द ही मुंबई में जनजागृति अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जनजागरण पदयात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान में सर्व धर्म के साधु संतों, एवं अनेक समाज सेवी संस्थाए जुड़ेंगी। धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा गठित भगवती मानव कल्याण संगठन समाज में आपसी भाईचारा, नशामुक्त,मांसाहारमुक्त, चरित्रवान, चेतनावान, पुरुषार्थी एवं परोपकारी समाज के निर्माण के साथ ही जातिभेद, छुआछूत, सांप्रदायिकता आदि सामाजिक बुराइयों को दूर करके समस्त जाति संप्रदाय को एक सूत्र में पिरोने का आध्यात्मिक कार्य कर रहा है। इस संस्था के मार्गदर्शन में पूरे भारत भर में जनजागृति की जाएगी।
भवानजी ने कहा कि नशा जिससे परिवार बर्बाद हो रहे हैं, बच्चों एवं महिलाओं का जीवन बदतर होता जा रहा है, नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन पिछले 27 वर्षों से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रयास से अब तक 25 लाख से अधिक परिवारों को नशामुक्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल होंगे। भवानजी ने यात्रा में लगभग 10000 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई। नशा मुक्त जनजागरण पदयात्रा में माता भगवती आदिशक्ति जगजननी जगदंबा एवं परमपूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के भी शामिल होने की संभावना है।

*Happy New Year 2025: राष्ट्रीय लोकदल के नेता मिर्जा जावेद सुल्तान की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें