BREAKING

Mumbai News: गये साल की सीख-कृषक जागरण गीत | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। इन दिनों विजय मेहंदी की कलम से लिखा हुआ एक से बढ़कर एक जनजागृति की दिशा में संदेशवाहक बेहतरीन गीत music vm पर धमाल मचा रहे हैं।जिन्हें श्रोतागण काफी पसंद कर रहे हैं।मेहंदी जी के गीतों को अपनी मधुर आवाज से जीवंत कर रही प्रीति प्यारी और हरीश यादव की जुगलबंदी देखते-सुनते ही बनती है।ऐसे में विजय मेहंदी,प्रीति प्यारी,हरीश यादव की तिकड़ी में आया नया कृषक जागरण लोकगीत " फूंक जीनि धाने के पुआर हमरे रजऊ "ऑडियंस के बीच आ गया है।जिसे जहाँ एक तरफ ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं कहीं न कहीं किसान भाइयों को विगत सालों में अपने द्वारा किये गये पर्यावरण विरोधी गतिविधियों पर फटकार भी लगा रहा है।जिसकी अनुभूति भी किसान भाइयों को होना शुरू हो गया है।इस गाने का फिल्मांकन सिराज-ए-हिन्द जौनपुर की सरजमीं पर कीर्ति सिद्धार्थ-हरीश यादव की जुगलबंदी द्वारा बड़े ही नायाब अंदाज़ में किया गया है।धान की पराई जलाने के ज्वलंत मुद्दे पर यह पहला गाना पब्लिश हुआ है।जो पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में देश के किसान भाइयों को जागृत करने के लिए तैयार किया गया है।आप सभी बुद्धजीवियों से अनुरोध है कि जनहित में पर्यावरणहित में चलाई जा रही इस मुहिम में अपना अमूल्य योगदान अवश्य करें।इस गाने को अपनी सधी बेहतरीन म्यूजिक से मनमोहक बनाया है, NK Raja ने और मस्त वीडियोग्राफी आकाश जोशी जी की है।वहीं इसकी एडिटिंग विकास जोशी के द्वारा किया गया है।इसके निर्माता विजय यादव जी हैं।

आप सभी सम्मानित पर्यावरण मित्र साथियों से आह्वान करते हैं कि इस गीत को लोगों के बीच पहुंचाते हुए पर्यावरण विभाग/मंत्रालय तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।जिससे संपूर्ण गीत-संगीत कंपनी कृतार्थ हो सके।

इस नवोदित अनोखे चैनल music vm पर अब तक "विरहिन क वियोग) ", "होली लेके आया वसंत", "बाजे ढोल मजीरा", "वोटर बनाम प्रधान जी " ,"स्कूल चलो अभियान", "जमाना बदल गईल दूसर " , "लाचारी बुढ़ापे की ख़याल करो-हमारी पुरानी पेंशन बहाल करो", "फूंक जीनि धाने के पुआर हमरी धनिया "(कृषक जागरण गीत) जैसे कुल आठ अनोखे अंदाज़ के गाने रिलीज़ हो चुके हैं।इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रिलीज़ हुआ यह गाना सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। आप सभी से अनुरोध है इस गाने को एक बार आप अवश्य देखें-सुनें और "पर्यावरण बचाओ-किसान जगाओ" मुहिम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

*Happy New Year 2025: वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठु​कराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें