BREAKING

Mumbai News : म्युनिसिपल मजदूर यूनियन द्वारा विशाल जनसभा एवं सम्मान समारोह संपन्न | Naya Savera Network

म्युनिसिपल मजदूर यूनियन द्वारा विशाल जनसभा एवं सम्मान समारोह संपन्न | Naya Savera Network avpnews24

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के तत्वावधान में शुक्रवार दिनांक 17 फरवरी 2025 को संपूर्ण महाराष्ट्र के कामगारों एवं कर्मचारियों के अधिकार को दिलाने हेतु प्रशासन के सम्मुख शक्ति प्रदर्शन करते दिखाई दी।उक्त शक्ति प्रदर्शन एवं सभा में हजारों की संख्या में कामगारों एवं कर्मचारियों नेअपनी उपस्थिति देकर सभा को सफलता प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कामगारों एवं कर्मचारियों को उनके अधिकार का लाभ जैसे मालिकाना हक़ का घर,वारिसों को नौकरी,सेवानिवृत्ति कामगारों एवं कर्मचारियों को समयानुसार पेंशन,फंड,सभी प्रकार के भत्ते एवं सातवें वेतन आयोग का बकाया धनराशि शीघ्रातिशीघ्र दिया जाए। उक्त विशाल सभा का आयोजन राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ,भोईवाड़ा, परेल मुंबई सभागृह में रखी गई जिसकी अध्यक्षता अशोक जाधव (यूनियन अध्यक्ष), स्वागताध्यक्ष वामन कविस्कर (यूनियन सरचिटणीस), प्रमुख अतिथि एडवोकेट सगर किल्लारिकर (वरिष्ठ विधितज्ञ), एडवोकेट हरिष बाली (वरिष्ठ विधितज्ञ) एवं एडवोकेट बलीराम बी. शिंदे (वरिष्ठ विधितज्ञ),विशेष अतिथियों में महाराष्ट्र राज्य महानगरपालिका,नगरपालिका,नगरपरिषद कामगार व कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष शशिकांत उर्फ बबनराव झिंजुर्डे (पिंपरी-चिंचवड़) एवं प्रमुख सरचिटणीस गणेश शिंगे (नादेंड), गौतम खरात (संभाजी नगर)प्रमुख  

सरचिटणीस,एडवोकेट सुरेश ठाकुर नवी मुंबई सरचिटणीस,शब्बीर विद्रोही लातूर सरचिटणीस, अशोक जानराव सोलापुर, अनिल जाधव पनवेल, संतोष पवार उरण, संजय वडावकर सरचिटणीस HMS, मनिषा कांकड़ एवं राज्य के प्रमुख कामगार नेता उपस्थित थे।उपस्थित सभी मेहमान अतिथियों के स्वागत हेतु यशवंतराव देशाई (कार्याध्यक्ष - म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई) उपस्थित थे। कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि अतिथियों के स्वागत हेतु म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के अध्यक्ष अशोक जाधव के साथ एडवोकेट महाबल शेट्टी प्रमुख सलाहकार,वामन कविस्कर सरचिटणीस, शरद राघव कोषाध्यक्ष, मोहिते सर CLO, प्रदीप नारकर, शैलेन्द्र खानविलकर,मधुवंती चव्हाण, प्रफुल्लता दलवी,एडवोकेट योगेश नाईक,मंगेश पेडामकर के साथ सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन के पूर्व नेता जार्ज फर्नांडिस एवं शरद यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्जवलित किया गया।कविस्कर साहेब ने कहा वारिसों को नौकरी देने की लड़ाई प्रशासन के खिलाफ विगत वर्षों से लड़ते हुए औरंगाबाद खंडपीठ वरिष्ठ विधितज्ञों की उपस्थिति में सुनवाई हुई जिसमें कामगारों को विजय मिला।म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के पदाधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य हेतु उपस्थित अतिथियों ने अशोक जाधव,वामन कविस्कर, यशवंतराव देशाई एवं सामाजिक कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हेतु डॉ की उपाधि प्राप्त डॉ मंगेश पेडामकर को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।खूबसूरत सूत्र संचालन  यशोदा पाटील ने किया।

*Happy New Year 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*चलो महाकुंभ चलें : S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 C.B.S.E. Affiliated) | Affiliation No. 2132085 |7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें