BREAKING

Mumbai News : एमएमपी शाह कॉलेज का वार्षिक महोत्सव संपन्न | Naya Savera Network

Mumbai News : एमएमपी शाह कॉलेज का वार्षिक महोत्सव संपन्न | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। माटुंगा स्थित सेवा मंडल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित मणिबेन एमपी शाह महिला कॉलेज, माटुंगा में एन एस एस यूनिट का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारती पाठक, विनोद जालटे, डॉ. भरत पाठक, अतुल संघवी, प्रिंसिपल डॉ. अर्चना पत्की, डॉ. अवनीश भट्ट एवं संगीता सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। 

मैनेजमेंट के सेक्रेटरी डॉ. भरत पाठक, प्रिंसिपल डॉ. अर्चना पत्की ने मुख्य अतिथि भारती पाठक, विनोद जालटे, अतुल संघवी एवं लायन भावेश गाला को हमारी एनएसएस यूनिट की छात्राओं के लिए मदद कार्य हेतु शॉल एवं उपहार देकर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही शिक्षा एवं समाज सेवा में सक्रिय चंद्रवीर बंशीधर यादव और मनोज वाडिया का अभिनंदन भरत पाठक और अतुल संघवी ने स्मृति चिन्ह देकर किया। इसके साथ ही सेव द गर्ल चाइल्ड प्रोजेक्ट के अंतर्गत 350 से अधिक बच्चों को ड्रेस डिस्ट्रीब्यूशन करने के लिए श्रीमती रीता अतुल संघवी को सम्मानित किया गया।

वर्ष भर में अच्छा काम करने वाली 34 छात्राओं को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान किया गया। डॉ. रेखा शेलार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। भारती पाठक, विनोद जालटे और प्रिंसिपल डॉ. अर्चना पत्की ने छात्राओं को संबोधित किया। रमनी मनी नायडू और कोमल रामपुरे ने कार्यक्रम का संचालन किया।

*Happy New Year 2025: वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठु​कराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें