Mumbai News : श्री गौरी शंकर ग्राम सेवा मंडल का 111वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न | Naya Savera Network



  • डॉ ओमप्रकाश दुबे ने सवा लाख रुपए का किया दान

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई का १११वां स्थापना दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ शारदा प्रसाद शर्मा, प्रो, बिहारी लाल शर्मा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, मंडल  अध्यक्ष रामसेवक पाण्डेय, प्रबंध ट्रस्टी सुभाषचन्द्र उपाध्याय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विगत वर्ष की बोहनी कर्त्री मिथिलेश दिनेशचन्द्र उपाध्याय ने मां सरस्वती का पूजन कर इस वर्ष के बोहनी कर्ता डॉ ओम् प्रकाश दुबे को अपना दायित्व सौंपा।  उन्होंने सवा लाख रुपए का चेक संस्था अध्यक्ष रामसेवक पांडे तथा डॉ शारदा प्रसाद शर्मा को सौंपा। डॉ राधेश्याम तिवारी , सुधाकर उपाध्याय ,प्रो बिहारी लाल शर्मा, डॉ ओमप्रकाश दूबे ने बहुत ही सार गर्भित शब्दों में भावपूर्ण अभिव्यक्ति की।


अध्यक्ष राम सेवक पाण्डेय ने मंडल के संस्थापक पंडित शिवमूर्ति उपाध्याय, पंडित लालता प्रसाद उपाध्याय, ओंकार नाथ दूबे, सभाजीत पाण्डेय, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, जगदीश प्रसाद मिश्र, हरिप्रसाद सिंह, गांव के प्रबंधक बाबू हरिहर सिंह, राम प्रमोद पाण्डेय, श्याम बिहारी मिश्र आदि के योगदान को स्मरण करते हुए उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। प्रबंध ट्रस्टी सुभाषचन्द्र उपाध्याय का संपूर्ण मंडल ट्रस्ट बोर्ड तथा सभागृह में उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत और सम्मान किया। उनके अथक प्रयासों को याद करते हुए दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम का सुंदर संचालन आनंद सिंह ने किया। संचालन में सुनील पाण्डेय और राकेश उपाध्याय का भी सराहनीय सहयोग रहा। अंत में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आरआर उपाध्याय ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए मंडल की तरफ से आभार व्यक्त किया।

*Happy New Year 2025: आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर फ्रैक्चर स्पाइन क्लिनिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें