नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मीरा भाईंदर की सामाजिक संस्था अमर फाउंडेशन के संरक्षक तथा अमरनाथ तिवारी के बड़े भाई राम आसरे तिवारी का 70 वर्ष की उम्र में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। वे बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित गढ़ा गोपालापुर गांव के मूल निवासी थे। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र शिक्षक संतोष तिवारी ने मुखाग्नि दी। उनके छोटे पुत्र इंजीनियर सुनील तिवारी भी तबीयत खराब होते ही पहुंच गए थे। अत्यंत विनम्र, शालीन और मिलनसार प्रवृत्ति के राम आसरे तिवारी अपने सात भाइयों में सबसे बड़े थे। वह अपने पीछे अपने भाई शोभनाथ तिवारी, अमरनाथ तिवारी, कैलाश तिवारी , प्रकाश तिवारी, दिनेश तिवारी , उमेश तिवारी और पौत्र पौत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 9 जनवरी को एकादशाह तथा 11 जनवरी को का तेरहवीं कार्यक्रम रखा गया है।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|