Lucknow News : यूपी पुलिस के 17 जवान राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित | Naya Savera Network



Lucknow News : यूपी पुलिस के 17 जवान राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित | Naya Savera Network


  • यूपी पुलिस ने देशभर में सबसे ज्यादा गैलेंट्री मेडल हासिल किए
  • सूची में आईपीएस, डीएसपी, इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शामिल
  • आईपीएस एके मीणा, आईपीएस दीक्षा शर्मा, आईपीएस निपुण अग्रवाल व डीएसपी स्वतंत्र कुमार सिंह
Lucknow News : यूपी पुलिस के 17 जवान राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 17 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा घोषित इस सूची में यूपी पुलिस देशभर में सबसे आगे रही है। इस उपलब्धि के साथ ही प्रदेश पुलिस ने पूरे देश में अपनी उत्कृष्टता को साबित किया है। यूपी पुलिस के सम्मानित होने वाले अधिकारियों और जवानों की सूची में आईपीएस से लेकर कांस्टेबल तक शामिल हैं। इनमें आईपीएस अफसर अशोक कुमार मीणा, निपुण अग्रवाल और डॉक्टर दीक्षा शर्मा का नाम प्रमुख है। 

इनके अलावा डिप्टी एसपी स्वतंत्र कुमार सिंह और कुलदीप कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित कर्मियों की सूची में आईपीएस अशोक कुमार मीणा,आईपीएस निपुण अग्रवाल,आईपीएस डॉक्टर दीक्षा शर्मा,डिप्टी एसपी स्वतंत्र कुमार सिंह,डिप्टी एसपी कुलदीप कुमार इंस्पेक्टर गीतेश कपिल,इंस्पेक्टर अमित,इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी,इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह.सब-इंस्पेक्टर मुनीश सिंह,सब-इंस्पेक्टर अंगद सिंह यादव,कांस्टेबल देवदत्त सिंह,कांस्टेबल राजन कुमार, कांस्टेबल रितुल शर्मा,कांस्टेबल प्रवीन अहलावत,कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार राज्यवार गैलेंट्री अवार्ड की सूची में यूपी पुलिस को सबसे ज्यादा 17 वीरता पदक दिए गए हैं। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस को 15 पदक मिले हैं। पैरामिलिट्री फोर्सेस में सीआरपीएफ को 19 मेडल मिले हैं।

  • फायर सर्विस और नागरिक सुरक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
यूपी फायर सर्विस के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड्स के 73 कर्मियों को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।  कुल 942 जवानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इनमें 95 जवानों को वीरता पदक 101 जवानों को विशिष्ट सेवा पदक 746  जवानों को सराहनीय सेवा पदक दिए जायेंगे।  यूपी पुलिस को मिले 17 वीरता मेडल यह साबित करते हैं कि प्रदेश पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी है, बल्कि अपने साहस और सेवाभाव में भी देशभर में मिसाल पेश कर रही है।



*Happy Republic Day 2025: उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: बीएसए कार्यालय जौनपुर के एकाउंटेंट (लेखा विभाग) उमाकांत वर्मा की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy Republic Day 2025: राम आधार सिंह महाविद्यालय आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें