BREAKING

Jaunpur News : केराकत उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न | Naya Savera Network

केराकत, जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल के तहसील, नगर और युवा का शपथ ग्रहण तीर्थ मैरिज हॉल में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल दिनेश टंडन ने सभी पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा बधाई देते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया। व्यापारियों को एक दूसरे का सहयोग के लिए तत्पर रहने का निवेदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केराकत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी, युवा के जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संचालन में सहयोग किया। जिला महामंत्री अशोक जायसवाल, जिला मंत्री प्रदीप कुमार कमलापुरी उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल और तहसील अध्यक्ष के रूप में घनश्याम जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर किया। तहसील महामंत्री साहब लाल यादव और तहसील कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कसौधन ने नगर अध्यक्ष के रूप में कृष्णचन्द उपाध्याय, महामंत्री दयाराम गुप्ता और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कमलापुरी, युवा तहसील अध्यक्ष बृजेश जायसवाल, महामंत्री अमित यादव, कोषाध्यक्ष दीप गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अवतार कुमार सोनकर, महामंत्री दीपक कसौधन, कोषाध्यक्ष रितेश मोदनवाल, प्रभारी संरक्षक के रूप में दिलीप मोदनवाल, दिलीप सिंह देवकली, राजकुमार जायसवाल सरकी बाजार, संदीप श्रीवास्तव चंद्रमा बाजार, अशोक जायसवाल पेसर बाजार, रतन जायसवाल बजरंग नगर, अशोक प्रजापति केराकत, अशोक जायसवाल तराब बाजार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजकुमार जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। संतलाल यादव, संजय पाठक, डॉ हर्ष गुप्ता, अशोक प्रसाद, विनोद यादव, एस के सिंह, दुलारे व अनिल सोनकर गांगुली को कानून मंत्री बनाया गया। सभी अतिथियों का आभार केराकत चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल ने व्यक्त किया।

*Happy New Year 2025: वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें