Jaunpur News : भाकियू ने मांगों का पत्रक तहसीलदार को सौंपा | Naya Savera Network
केएन सिंह
बदलापुर, जौनपुर। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील बदलापुर में जिला उपाध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक कर किसान एवं मजदूर के अधिकार को लेकर तहसीलदार राकेश कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा। पत्र में उन्होंने कहा कि हम किसान मजदूर पूरे देश में अपने मुद्दों को निवारण करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही यह उम्मीद कर रहे हैं कि आप देश की इन 2 प्रमुख उत्पादन शक्तियों के पक्ष में हस्तक्षेप करेंगी। भारतीय किसान यूनियन विगत 38 वर्षों से देश के उस वर्ग की आवाज उठा रही है जिसे लोकतंत्र में दबाने का काम किया जा रहा है। देश का किसान आये दिन आत्महत्या के लिये मजबूर हो रहा है, लेकिन किसान, मजदूर आदिवासी दलित शोषित वर्गों का यह संघर्ष अपने अधिकार के लिये जारी है। इस दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष तहसील अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

%20%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B2%20%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%9C%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
