Jaunpur News : भाजपा शासन काल में संविधान पूर्णतया सुरक्षित | Naya Savera Network
फैज अंसारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। भाजपा के शासनकाल में संविधान पूर्णतया सुरक्षित है, सपा और कांग्रेस द्वारा संविधान खतरे में है किया जा रहा दुष्प्रचार पूर्णतया आधारहीन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में बाबा साहेब आंबेडकर का हमेशा सम्मान किया गया है। यह बातें केशवपुर के एक मैरिज हाल में आयोजित संविधान गौरव अभियान मंडल कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कही। कार्यशाला को भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मापुर संतोष कुमार मौर्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान गुड्डू सिंह, धीरज मिश्रा, दिनेश सोनकर, मनोज सिंह, सागर साहू, प्रवीण सिंह, जैद हिटलर आदि उपस्थित रहे। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने किया। अंत में कार्यक्रम में आए लोगों के प्रति बुलट सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News