Jaunpur News : एनएच 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा | Naya Savera Network

कंबल वितरण समारोह में बोले डीएम- किसान कराएं फार्मर रजिस्ट्री
विनय सिंह
चंदवक, जौनपुर। ग्राम पंचायत हरिहरपुर में स्थित प्रख्यात संत कीनाराम मठ परिसर में आयोजित कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने कहा कि केराकत तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा निर्धारण कर वितरित किया जाएगा जिससे राजमार्ग का निर्माण शीघ्र प्रारंभ हो सके। किसानों व राजमार्ग के अधिकारियों के साथ चार बार बैठक हो चुकी है। वार्ता सार्थक रही। समस्या के निवारण में किसानों का विशेष सहयोग अपेक्षित है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लगभग 7 हजार किसान है जिनमें अभियान चलाकर 2 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करायीं जा चुकी हैं। किसान इस अभियान में भाग लेकर फार्मर रजिस्ट्री बनवाए जो काफी महत्वपूर्ण है। डीएम ने 70 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कहा कि ठंड में   कोई जरूरतमंद बाकी नहीं रहेगा। सभी को कंबल देने का प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने संत कीनाराम व अन्य संतों की समाधि पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। पुजारी राजू बाबा का अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। किसान नेता अजीत सिंह ने अंगवस्त्रम देकर डीएम का स्वागत करने के साथ ही किसानों की समस्याएं बतायीं। इस अवसर पर सीडीओ साई तेजा सीलम, एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार महेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, बीडीओ नंदलाल कुमार, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, प्रबंधक शिवधारी यादव, योगेंद्र सिंह, दीक्षा ठाकुर, दीक्षा रघुवंशी, प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार, एडीओ पंचायत किशन कुमार सहित अन्य राजस्वकर्मी उपस्थित थे।

डीएम ने दीक्षा को दिया आशीर्वाद
चंदवक, जौनपुर। पूरनपुर गांव निवासी प्रतिभावान दीक्षा ठाकुर को आशीर्वाद दिया कि तुम्हें डीएम नहीं कुछ और अच्छा बनना है। अध्ययन करों। हुआ यूं कि दीक्षा ने कहा कि डीएम नहीं बन पा रही हूं तो कम से कम साथ फोटो खिंचवा लें। इस बात पर टिप्पणी करते हुए और अच्छा बनने का आशीर्वाद दिया।

... और जब अपनी साल दे दी बुजुर्ग को
चंदवक, जौनपुर। कंबल वितरण कार्यक्रम में देर से पहुंचे एक बुजुर्ग ने जब डीएम दिनेश चंद से कंबल मांगा तो राजस्वकर्मी को उन्होंने देने का इशारा किया तो बताया गया कि खत्म हो गया है। इतना सुनते ही डीएम ने सम्मान में पाए अंगवस्त्रम को बुजुर्ग को दे दिया।

*#Advertisement: Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें