Jaunpur News : 'स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे' जेसीआई संग सभी संस्थाएं स्वच्छता अभियान चलायें | Naya Savera Network

जेसीआई जौनपुर 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनायेगा: संजय कपूर
अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सचिव सतीश जायसवाल सहित पूरी टीम ने ली शपथ
जौनपुर।
जेसीआई जौनपुर के नवचयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव सहित उनकी पूरी टीम ने आयोजित भव्य समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ लिया। 2024 के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने चयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव को शपथ दिलायी। तत्पश्चात चेयरपर्सन मीनू श्रीवास्तव सहित पूरी कार्यकारिणी को नीरज श्रीवास्तव ने पद की शपथ दिलायी।
इसके पहले कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने आराध्य देव को नमन करते हुये दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद गणेश वंदना आदिति श्रीवास्तव ने किया। आस्था पाठ सचिव सतीश जायसवाल ने पढ़ा जिसके बाद अतिथियों का स्वागत नीरज श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र एवं मोती माला पहनाकर किया।
मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार ने जेसीआई टीम की सराहना करते हुये संस्था द्वारा किये गये कार्यों की सराहना किया। साथ ही अपने युवा विभाग को जेसीआई के साथ समन्वय करने की बात कही। संस्था के साथ नशा उन्मूलन को जड़ से समाप्त करने की बात रखते हुये नगर के एक-एक वार्ड को जेसीआई के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों को गोद लेने को कहा। साथ ही स्वस्थ स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे का निवेदन किया।
अति विशिष्ट अतिथि मनोरमा रामसूरत मौर्य ने कहा कि यह जनपद की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था है। लोगों को इससे जुड़कर अपने व्यक्तित्व का विकास और सामाजिक सहयोग करना चाहिये। मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कपूर ने बताया कि मण्डल का सबसे पुराना अध्याय अपने 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनायेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता ने संस्था के उद्देश्यों को बताते हुए विभिन्न सामाजिक बुराइयों को संस्था के माध्यम से दूर करने का दिशा निर्देश दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने 2024 के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल को उनके बेहतरीन कार्यकाल के लिए बधाई देते हुये चयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव को हरसम्भव मदद और सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मण्डल अधिकारी डा. संदीप पाण्डेय ने लोगों से संस्था के साथ बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील किया। इसके बाद मण्डल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी ने नये सदस्यों को शपथ दिलाई जिसमें डा. विकास यादव, इन्द्रजीत मौर्य, डा. प्रमोद सैनी, विवेक मौर्य, संदीप वर्मा रहे। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में विशेष सहयोग कोषाध्यक्ष प्रशान्त सिंह, सचिव सतीश जायसवाल, अंजनी प्रजापति, ताहिर कादरी का रहा। संयोजक ताहिर कादरी ने मुख्य अतिथि का जीवन परिचय पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन हफिज शाह ने किया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, धर्मेन्द्र सेठ, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, दिलीप सिंह, सम्मानित सदस्य सर्वेश जायसवाल, सरदार रंजीत सिंह, प्रदीप सिंह, चित्रगुप्त वाचस्पति, कृष्ण गोपाल जायसवाल, श्रेश सेठ, राजकुमार जायसवाल, संतोष अग्रहरि, अजय गुप्ता, रतन सीकरी, शुभम जायसवाल, सौरभ बरनवाल, अजयनाथ जायसवाल, जेसीरेट कंचन पाण्डेय, प्रीति जायसवाल, सोनी जायसवाल, यवनिका सिंह, सुधा जायसवाल, श्रद्धा जायसवाल, प्रिया सिंह, जेसीआई शाहगंज सिटी की अध्यक्ष दीपा सेठ को प्रतियोगिता में एक दिन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर अतिथियों ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर राम अवतार अग्रहरि, रविकान्त, अजय गुप्ता, ब्रह्मेश शुक्ला, अतुल जायसवाल, मनीष गुप्ता, मनीष देव, आशीष गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, राजेश अग्रहरि, सुरेन्द्र जायसवाल, संतोष साहू, श्रवण जायसवाल, यशवंत साहू, सुरेंद्र सिंघानिया, मो. मुस्तफा, सोमेश्वर केसरवानी, संजय अस्थाना, सुरेश शर्मा, रविकांत जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अंजनी प्रजापति एवं ताहिर कादरी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*Happy New Year 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*चलो महाकुंभ चलें : S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 C.B.S.E. Affiliated) | Affiliation No. 2132085 |7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें