Jaunpur News : शिव जी की कृपा के बिना श्रीराम जी की भक्ति संभव नहीं : डॉ. आरपी | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पंडित चंद्रेश मिश्र पीठ के सदस्यों का नववर्ष के अवसर पर डॉक्टर विजय प्रताप सिंह के रामनगर भड़सरा स्थिति आवास पर जमावड़ा हुआ जहाँ जलपान के बाद डॉक्टर विजय द्वारा मानसहंस डॉक्टर आरपी ओझा को वाल्मीकि कृत रामायण ग्रन्थ भेंट किया गया।डॉक्टर ओझा के नेतृत्व में पीठ के सम्मानित सदस्य डॉक्टर रामजी तिवारी, लोलरक दुबे ने रुद्राष्टक का सस्वर गायन किया।रुद्राष्टक के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया।
रामकथा मर्मज्ञ मानसहंस पंडित डॉक्टर आरपी ओझा ने कहा कि बिना हरि भक्ति के संसरण से मुक्ति सम्भव नहीं और भगवान शिवजी की कृपा के बिना श्रीहरि की भक्ति संभव नहीं।शंभु प्रसाद भगति नर पावहिं।शुक सनकादि सिद्ध मुनि गावहिं।जहाँ-जहाँ भगवान राम की चर्चा होती है वहाँ हनुमान जी के रूप में पहुँचकर भोलेबाबा कथामृत का पान करते हैं।प्रोफेसर ओझा ने आगे कहा कि एकैकमक्षरं पुंसां महापातकनाशनम् अर्थात श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण का हरेक अक्षर बड़े से बड़े पतकों का नाश करने में समर्थ है इसलिए नित्य ही भगवद्कथा पठनीय एवं श्रवणीय है।