Jaunpur News : समाज सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति की मनाई गई जयंती | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के अहियापुर में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी रामसूरत प्रजापति को मुख्य अतिथि, सिविल कोर्ट जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रजापति आदित्य प्रकाश एडवोकेट, प्रजापति महासभा जौनपुर के उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र प्रजापति एडवोकेट, अध्यापक महेंद्र प्रजापति, भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लौटन प्रजापति को विशिष्ट अतिथि बनाया गया।
मुख्य अतिथि रामसूरत प्रजापति ने संत रामसुभीख प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एकता पर बल दिया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि आदित्य प्रकाश एडवोकेट ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि कि संत रामसुभीख प्रजापति का सपना तभी पूरा होगा जब हमारा समाज शिक्षित होगा। डॉ. योगेंद्र प्रजापति ने एकता पर बल देते हुए कहा कि जब तक हम लोग एक होकर कोई काम नहीं करेंगे तब तक हम लोगों को कोई सफलता नहीं मिलेगी। इसी क्रम में संस्था के विधिक सलाहकार एवं कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति जौनपुर के निवर्तमान कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति ने कहा कि संत रामसुभीख प्रजापति ने अपने जीवन काल में मुंबई में रहते थे और प्रजापति की आवाज हुआ करते थे। कुम्हार जाति के उन लोगों का घोर विरोध किया करते थे जो अपने नाम के आगे अन्य जाति का शीर्षक प्रयोग करते थे। चक्रदूत प्रजापति समाज के नगर अध्यक्ष डॉ. आरके चित्रवंशी ने संत रामसुभीख प्रजापति के जीवन पर गीत गाकर लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता एवं संस्था के संरक्षक गुलाब चंद्र प्रजापति और संचालन संस्था के उपाध्यक्ष भागीदारी पार्टी (पी) के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के आयोजक संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति ने आये हुए अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर संरक्षक अध्यापक सरजूराम प्रजापति, संरक्षक मुन्ना लाल प्रजापति, उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति, महासचिव अजय कुमार प्रजापति एडवोकेट, मीडिया प्रभारी आनंद प्रजापति, भागीदारी पार्टी (पी) के कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, अनिल प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, संजय प्रजापति, संतोष प्रजापति, दीपक प्रजापति, आदर्श प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News




