Jaunpur News : प्रधान बिन्दु चौधरी ने 250 पात्रों को दिया कम्बल | Naya Savera Network

बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर।
स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत पनौली ग्राम प्रधान बिन्दू चौधरी ने अपने पैतृक आवास पनौली में लगभग 250 जरूरतमंदों को कंबल दिया जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि निर्बल, बीमार, वृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्म ग्रंथो में भी कहा गया है कि किसी के अंत:करण से निकली हुई दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है, उसके लिए बाद में कोई प्राश्चित का रास्ता भी नहीं होता है, उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम व्यक्तियों को जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामधारी कश्यप, प्रमिला गौतम, सिंगरी गौतम, सुक्खू यादव, संजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनोज पासवान, राजेश कन्नौजिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

*Happy New Year 2025: अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें