UP News : आईआईटी बीएचयू की छात्रा ने आलू के छिलके से बनाया जैविक एथेनॉल, उन्नति गुप्ता को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार | Naya Savera Network

UP News : आईआईटी बीएचयू की छात्रा ने आलू के छिलके से बनाया जैविक एथेनॉल, उन्नति गुप्ता को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU) के स्कूल ऑफ बायोकैमिकल इंजीनियरिंग की एम.टेक. छात्रा उन्नति गुप्ता को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 11-13 दिसंबर, 2024 के बीच IIT जम्मू में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन "रिसेंट ट्रेंड्स इन एंवायर्नमेंटल साइंस, रिमोट सेंसिंग एंड क्लाइमेट चेंज (WSRSCC-2024)" में उनकी मौखिक प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया।

उन्नति गुप्ता का शोध कृषि अपशिष्ट, विशेष रूप से आलू के छिलके के अपशिष्ट से जैविक एथेनॉल के सतत उत्पादन पर आधारित है। उनका यह कार्य "अपशिष्ट से संपत्ति" (Waste to Wealth) की अवधारणा को बढ़ावा देता है। यह शोध न केवल खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन की समस्या का समाधान प्रस्तुत करता है, बल्कि नवीनीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की बढ़ती मांग को भी पूरा करने में सहायक है।
उन्नति के इस शोध को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलना, भारत में सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। यह प्रयास पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान और नवीनीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा

*#Advertisement: Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें