EntertainmentNews : खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का नया लोकगीत 'बलमू तोहरा पाप पड़ी' रिलीज | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
भोजपुरी की वायरल सिंगर और रैपर खुशबू तिवारी केटी अपने फैंस और ऑडियंस के लिए नया मजेदार भोजपुरी लोकगीत 'बलमू तोहरा पाप पड़ी' लेकर आई हैं। जिसमें खुशबू का साथ पॉपुलर अदाकारा काजल त्रिपाठी ने देकर शमाँ बांध दिया है। इस गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह सांग खूबसूरत पत्नी को छोड़ किसी परायी स्त्री से आशिकी करने वाले पति के बेवफाई पर आधारित बनाया गया है। जिसे अपनी खास शैली में खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी ने अपनी अदा और हुश्न का जलवा बिखेर कर कयामत ढा रही हैं। उसके तीखे नैन नक्श, मोहिनी मुस्कान, पतली कमर की लचक पर हर कोई घायल दीवाना हो रहा है। यह सांग देखने और सुनने में बहुत ही मस्त और मधुर लग रहा है। यूँ कहें कि सिंगर खुशबू तिवारी केटी और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की जोड़ी और केमिस्ट्री फुल धमाल मचा रही है।