Entertainment News: गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'केकरा के देले बाड़ा दिल' रिलीज | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

भोजपुरिया दिलों पर राज कर रही सिंगर गोल्डी यादव और करोड़ों दिलों पर राज कर रही एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी जोड़ी जब जब एक साथ आती है फुल टू धमाल मचा देती है। सिंगर एक्ट्रेस की यह हिट जोड़ी एक बार फिर अपनी हिट जोड़ी जमाते हुए नया भोजपुरी लोकगीत 'केकरा के देले बाड़ा दिल' लेकर आई हैं, जोकि फुल इंटरटेनिंग है। यह म्यूजिकल वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को गोल्डी यादव अपने खास शैली में गाया है, जिसे आडियंस बहुत पसंद कर रही है। वहीं इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी इंडियन लुक में गरदा उड़ा रही है और अपनी कातिल अदाओं से जादू चला रही हैं। 

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपने पति के रूखा व्यवहार बहुत नाराज है, क्योंकि वह दिन बाहर टाईमपास करता है और उसके साथ कम समय बिताता है। इस बात पर नाराज काजल त्रिपाठी उससे पूछते हुए कहती है कि...
'मेहरी बनाके लाइला हमरा के घरवा, दिन भर रहातारा राजा बहरवा, पहिले जइसे नईखे अब फील राजा जी, बोला केकरा के देले बाड़ा दिल राजा जी...'



इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी कहती हैं कि 'मुझे खुशी है यह सांग मेरे हिस्से में आया है। इस गाने की शूटिंग में बहुत मजा आया था, अब जब यह सांग रिलीज हुआ है तो काफी मजेदार लग रहा है। इस गाने को ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद! मैं आगे भी अच्छे अच्छे गाने लेकर आती रहूँगी। आप सबका मुझपे ऐसे ही प्यार बना रहे।'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'केकरा के देले बाड़ा दिल' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार गौतम राय ने लिखा है, जबकि संगीतकार गौतम तिवारी ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

*Happy New Year 2025: तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह | प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें