UP News : विनायक चतुर्थी पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक | Naya Savera Network
- मुख्यमंत्री ने हवन के साथ पूर्ण किया रुद्राभिषेक का अनुष्ठान
नया सवेरा नेटवर्क
गोरखनाथ। गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से राष्ट्र कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पौष माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी (विनायक चतुर्थी) पर हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री योगी ने हवन किया।
गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने देवाधिदेव महादेव को बिल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, विभिन्नपूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद दूध, दही, घी, शर्करा और तीर्थ स्थलों के पवित्र जल से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्याय के महामंत्रों के साथरुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने भगवान भोलेनाथ से राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रार्थना और समस्त नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Gorakhpur
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
.jpg)
.jpg)
.jpg)




