अमरूद खरीदने से पहले जान लें लाल और सफेद अमरूद के बीच का फर्क, ऐसे करें पहचान | Naya Savera Network

अमरूद खरीदने से पहले जान लें लाल और सफेद अमरुद के बीच का फर्क, ऐसे करें पहचान | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

अमरुद सर्दियों और बारिश के मौसम में आता है, लेकिन सर्दियों के मौसम का अमरुद खूब मीठा और स्वादिष्ट होता है। कुछ लोग अमरुद खाने के बेहद शौकीन होते हैं। वहीं इस फल से चटनी और सब्जी भी कुछ लोग बनाते हैं। इसके अलावा अमरुद में कई प्रकार के प्रोटीन, विटामिन शामिल होते हैं। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही यह पेट से जुडी समस्याएं भी रोकने में मदद करता है। अमरुद के साथ ही इसकी पत्तियां भी गुणकारी होती हैं। ऐसे में हर किसी को इस फल को जरूर खाना चाहिए।

आजकल सर्दी के मौसम में आपको मार्केट में खूब अमरुद नजर आ रहे होंगे। जिनमें से कुछ अमरुद अंदर से लाल तो कुछ सफेद होते हैं। क्या आप इन दोनों अमरुद के बीच का अंतर जानते हैं? आखिर क्यों ये सफेद और लाल होते हैं। अगर नहीं तो आज हम इस आर्टिकल में आपको इन्हीं दो तरीके के अमरुद के बीच के फर्क को समझाएंगे। इसके अलावा आप कैसे लाल और सफेद अमरुद की पहचान कर सकते हैं। उसका भी तरीका बताएंगे ताकि खरीदते समय आपके साथ धोखा नही हो।

  • इस वजह से होता है फर्क

लाल और सफेद अमरुद के पोषक तत्व में काफी अंतर होता है। अमरुद का लाल रंग लाइकोपीन नाम के एक पिगमेंट होने की वजह से होता है। यह एक प्रकार का प्राकृतिक रंग है जो अमरुद के गूदे और छिलके में मौजूद होता है। वहीं सफेद वाले अमरुद में लाइकोपीन नाम के एक पिगमेंट की कमी होती है। जिसके चलते यह सफेद होता है।

  • बनावट और इस्तेमाल करने का तरीका

इन दोनों अमरुद के इस्तेमाल करने के तरीकों से लेकर बनावट में भी फर्क होता है। लाल रंग का अमरुद थोड़ा मुलायम और सफेद अमरुद सख्त होता है। हालांकि पकने के बाद ये दोनों ही सॉफ्ट हो जाते हैं। लाल अमरुद से स्मूदी, जूस और आइसक्रीम आदि बना सकते हैं। जबकि सफेद अमरुद से चटनीसब्जी, चटनी और सलाद तैयार कर सकते हैं।

  • ऐसे पहचानें लाल और सफेद अमरुद

जब भी हम बाजार में अमरूद लेने जाते हैं तो वो ऊपर से तो हरा ही नजर आता है। ऐसे में हम पता नहीं कर पाते हैं कि यह अंदर से लाल होगा या नहीं, लेकिन आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिससे आप सफेद और लाल अमरुद का पता लगा सकते हैं। लाल अमरुद ऊपर से हल्का पीला और हरा होगा। साथ ही, यह वजन में भी हल्का होता है। वहीं सफेद अमरुद की ऊपरी सतह एकदम हरी होगी या फिर पका हुआ होगा तो एकदम पीला होगा। साथी यह भारी और चिकना भी होता है।

  • स्वाद में अंतर

सफेद अमरुद का स्वाद थोड़ा खट्टा और मीठा होता है। जबकि लाल अमरुद ज्यादातर मीठा ही होता है। इसके साथ ही लाल अमरुद में रस भी ज्यादा होता है।

  • पोषक तत्वों में अंतर

लाल अमरुद में लाइकोपीन की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन स्किन और हार्ट के लिए अच्छा होता है। जबकि सफेद अमरुद में लाइकोपीन कम और विटामिन-सी और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन को सुचारु रखने के साथ इम्युनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है।

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: प्रशस्य जेम्स के डा. संदीप पाण्डेय की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें