नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। पिछले 17 सालों की तरह ही इस बार भी दादी परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पाँच जनवरी को अपने 18 वे वार्षिक महोत्सव मे विभिन्न धार्मिक आयोजन करने जा रहा है.भायंदर (पश्चिम ) के बालाजी पपैया ग्राउंड मे इस अवसर पर अलौकिक श्रृंगार,अखंड ज्योति, भव्य दरबार, छप्पन भोग, महाप्रसाद के साथ ही दादी मंगलपाठ एवं भजन संध्या आयोजित किया जाएगा.संस्था के संरक्षक 145 मीरा भायंदर भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास ने बताया की इस मौके पर सभी आयु वर्ग के महिलाओ और पुरुषों के लिए विभिन्न तरह की विशाल प्रतियोगिता भी नियोजित की गयी है जिसमे बड़ी संख्या मे राजस्थानी समाज के लोगों हिस्सा लेंगे. सहभागी और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा.कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर विधायक नरेंद्र मेहता एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े कई गणमान्य भी शिरकत करेंगे. एड. रवि व्यास का कहना है की पिछली बार दादी परिवार ने देवी चित्रलेखा की सात दिवसीय कथा का आयोजन किया था जिसे लोगों का अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला था और इस बार भी इस धार्मिक आयोजन मे लोग उसी तरह शामिल होकर भक्ति रसपान कर सकेंगे.इस कार्यक्रम मे दादी परिवार के साथ ही अन्य धार्मिक संस्था भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है।
 |
| Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|
 |
| Ad |
 |
Ad
|