Varanasi News: श्री रामतारक आंध्र आश्रम में 41वां आराधना महोत्सव धूमधाम से संपन्न | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। मानसरोवर स्थित श्री रामतारक आंध्र आश्रम में रविवार को स्वामी श्री श्री श्री राम भादरेंद्र सरस्वती जी के 41वें आराधना महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। यह महोत्सव स्वामी जी की स्मृति और उनके आध्यात्मिक योगदान को सम्मानित करने का एक विशेष अवसर था।
- पंचामृत रुद्राभिषेक और गुरु स्तोत्र से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी जी की मूर्ति पर पंचामृत रुद्राभिषेक और भक्तों द्वारा गुरु स्तोत्र के पाठ से हुई। इसके बाद महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महोत्सव के दौरान तीन संन्यासियों को षोडशोपचार पूजा के माध्यम से गुरु आराधना की गई। पूजा का संचालन स्वामी जी के पूर्व आश्रम के पौत्र, वी. वी. सुंदर शास्त्री ने किया। उन्होंने संन्यासियों को भिक्षावंदन करते हुए स्वामी जी की परंपरा को आगे बढ़ाया।
- भजन, कीर्तन और विष्णु सहस्त्रनाम का किया गया पाठ
कार्यक्रम में विष्णु सहस्त्रनाम का पारायण और भजन-कीर्तन का आयोजन भक्तिमय वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में स्वामी जी ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश से आए भक्तों के साथ-साथ स्थानीय जनता ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। महोत्सव में पूर्व सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव, ज्ञानेश्वर मिश्रा, सीवीबी सुब्रह्मण्य, अन्नदनम चिदंबर शास्त्री, राम मोहन राव, बुद्ध शर्मा, श्याम शास्त्री, और अनुपम भट्टाचार्य जैसे विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।
- आश्रम के मैनेजर ने किया संचालन
कार्यक्रम का संचालन आश्रम के मैनेजर वी. वी. सीताराम ने कुशलता से किया। इस आयोजन ने न केवल स्वामी जी की स्मृतियों को जीवंत किया, बल्कि भक्तों को उनके आदर्शों और शिक्षाओं को आत्मसात करने का अवसर भी प्रदान किया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi