UP News: दिल्ली पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, इन दिग्गजों को दिया महाकुंभ में आने का न्योता | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ आज महाकुंभ मेले का निमंत्रण देने दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें कुंभ मेले में आने का न्योता दिया। गृह मंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।’ इसके अलावा सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और मिजोरम के नवनियुक्त राज्यपाल जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह से मुलाकात की।
रामनाथ कोविंद ने योगी आदित्यनाथ से अपनी मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ‘आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुझसे मिलने मेरे आवास पर आए। उन्होंने मुझे आगामी महाकुंभ, एक भव्य आध्यात्मिक उत्सव में आमंत्रित किया। इसके सफल आयोजन के लिए मेरी शुभकामनाएं।’
वहीं, जनरल वीके सक्सेना ने एक्स पर लिखा, ‘आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई और उन्होंने मुझे महाकुंभ में आने का न्योता दिया।’ आपको बता दें कि महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आपको बता दें कि महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। ऐसे में राज्य सरकार सभी लोगों को महाकुंभ मेले में आमंत्रित कर रही है।
इससे पहले राज्य की योगी सरकार के दो मंत्री छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान राज्य सरकार के दो मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की और उन्हें महाकुंभ मेले में आमंत्रित किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जानकारी दी थी कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महाकुंभ में आने का निमंत्रण भेजा गया है।
महाकुंभ का निमंत्रण मिलना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह यूपी सरकार की ओर से राज्य की जनता को निमंत्रण है। योगी सरकार से बात कर महाकुंभ में टेंट लगाने के लिए जगह की भी मांग की जाएगी ताकि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में जाने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा सके।


