जानिए क्यों स्लो वॉक को नहीं माना जाता फायदेमंद? तेज चलने से मिलते हैं अनगिनत फायदे | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
एक अच्छी सेहत के लिए फिटनेस में वॉक को शामिल करना बेहद जरूरी होता है इसके बिना सेहत को बेहतर बनाना आसान नहीं है। हमें प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की वॉक करनी चाहिए। जितनी अच्छी हमारी वॉकिंग होगी उतना सेहत को अच्छा फायदा मिलता है लेकिन वॉकिंग धीमी हो तो अच्छी नहीं मानी जाती। वहीं पर इधर तेज वॉकिंग करने के फायदे बताए गए है। इसे लेकर लेटेस्ट स्टडी में खुलासा हुआ है कि, अगर आप धीमी का वॉकिंग का तरीका अपनाते है तो इसका कोई फायदा आपकी सेहत को नहीं होता है।
- वॉकिंग के लिए सही स्पीड ज्यादा फायदेमंद
यहां पर अगर आप वॉकिंग का सही तरीका और स्पीड बराबर लेकर चलते है तो स्लो चलने वालों के मुकाबले आपको ज्यादा फायदा मिलता है। तेज चलने वाले लोगों को दिल की बीमारियों से लेकर लंग्स फंक्शन में सुधार का फायदा मिलता है।स्टडी की मानें तो जो लोग रोजाना अच्छी स्पीड में वॉक करते हैं वो लोग दूसरों के मुकाबले जवान लगते हैं। यानि जो लोग रेगुलर वॉक करते हैं वो एजिंग को कम करने में सफल होते हैं। अगर आप रनिंग का तरीका अपनाते है तो ज्यादा हेल्दी रहते है यहां पर रनिंग और वॉकिंग दोनों ही आपके लिए फायदेमंद होते है।
- वजन को कम करने के लिए सही
यहां पर मोटापा अब एक समस्या बनकर रह गया है इसके लिए डाइट में तो बदलाव तो करना ही चाहिए साथ ही वजन को कम करने के लिए वॉकिंग और रनिंग का तरीका काफी अच्छा होता है। इसके लिए आप अपने व्यस्त शेड्यूल में से वजन को कम करने का तरीका अपना लें।


