UP News : अटल के प्रति अनुराग व्यक्त करता है ‘युवा कुम्भ’ : योगी | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘युवा कुम्भ’ जैसे आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति देश-प्रदेश के अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं। युवा कुम्भ उन स्मृतियों को ताजा कर रहा है, जो भारत की सनातन धर्म की परंपरा में कुम्भ के आयोजन के साथ जुड़ती है। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 'अटल युवा महाकुम्भ' का शुभारंभ किया।
श्री योगी ने कहा कि कुम्भ भारत की पहचान है। सनातन व आध्याात्मिक ऊर्जा की अनुभूति का समागम है, उस महासमागम का जो दृश्य 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में दिखेगा, उसकी झांकी आज यहां देखने को मिल रही है। उन्होने अटल की कविता 'कदम मिलाकर चलना होगा' सुनाई और कहा कि इस युवा कुम्भ ने अटल जी की स्मृतियों को ताजा किया है। उन्होने कहा “ मैंने सुबह आयोजकों को फोन कर पूछा कि कार्यक्रम होगा, तो बताया गया कि यह युवा ऊर्जा का प्रतीक कार्यक्रम है। कार्यक्रम भव्यता से होगा। वास्तव में, आज मौसम की परवाह किए बिना बच्चों ने अटल जी की स्मृतियों को याद किया है।”
मुख्यमंत्री ने प्रतिभागी बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि कदम मिलाकर चलेंगे तो लक्ष्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, इंजी. अवनीश सिंह, पवन सिंह चौहान, विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, अमरेश कुमार, ओपी श्रीवास्तव, जय देवी, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा आदि मौजूद रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Hindi News
Jaunpur
jaunpur news
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


