NewDelhi News: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर फेंका तरल पदार्थ | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को एक व्यक्ति ने ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान तरल पदार्थ फेंक दिया। इसके तुरंत बाद ही सुरक्षा कर्मियों ने उस व्यक्ति को दबोच लिया और आसपास खड़े कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद केजरीवाल पीछे हटे और अपने कपड़ों को सूंघने लगे। बाद में पुलिस ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 

आआपा नेता एवं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर अक्सर इस तरह के हमले होते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केन्द्र सरकार केजरीवाल को सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिये गए व्यक्ति का नाम अशोक झा है। वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के तौर पर तैनात है। पुलिस के अनुसार फेंका गया तरल पदार्थ पानी था। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। 

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें