BREAKING

Mumbai News : देवदूत वानर सेना के संरक्षक मंडल ने की विनोद कांबली से मुलाकात | Naya Savera Network

  • प्राथमिक धनराशि के रूप में जमा किए गए करीब 25 लाख 

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे विनोद कांबली इन दोनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। भिवंडी के आकृति अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरो के मुताबिक उनकी स्थिति में काफी सुधार हो रहा है। विनोद कांबली को नया जीवन देने की दिशा में देवदूत वानर सेना ने सराहनीय पहल की है। वानर सेना द्वारा चलाए जा रहे हेल्प विनोद कांबली मिशन के माध्यम से अब तक करीब 25 लाख रुपए की मदद इकठ्ठा की जा चुकी है।

श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन द्वारा 5 लाख रुपए की चेक राशि विनोद कांबली के इलाज के लिए दी गई है। देवदूत वानर सेना और विनोद कांबली के बीच सेतु का काम कर रहे संरक्षक मंडल में शामिल शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि वानर सेना के संरक्षक मंडल में शामिल महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाईक, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में उपनिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे अजीत सिंह के साथ कल उन्होंने अस्पताल में विनोद कांबली से मुलाकात की। संरक्षक मंडल ने विनोद कांबली को पूरा भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए पैसे की किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। 

विनोद कांबली से अस्पताल में मुलाकात के बाद प्रताप सरनाईक के व्यावसायिक कार्यालय में एक बैठक की गई, जिसमें तय किया गया कि कांबली के परिवार से मिलकर उन्हें प्राथमिक सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर कांबली के इलाज का पूरा खर्च, का जिम्मा उठाने वाले प्रगति अस्पताल ग्रुप के संचालक शैलेश सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह के अलावा अशोक दुबे सुनील दुबे समेत अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। देवदूत वानर सेना ने लोगों से अपील की है कि वे विनोद कांबली की मदद के लिए आगे आए।

S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें