BREAKING

Jaunpur News : शराबी ने महिला को पीटकर किया घायल | Naya Savera Network

इजहार हुसैन @ नया सवेरा 

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के समोपुर खुर्द गांव में बुधवार की रात को शराबी ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। महिला को स्थानीय लोगों ने बीचबचाव करके बचाया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। बताते हैं कि क्षेत्र के उक्त गांव निवासी उर्मिला पत्नी कुंज बिहारी ने आरोप लगाया कि उसके  दरवाजे के सामने खड़ा होकर गांव का ही शैलेन्द्र उर्फ छेदीलाल शराब के नशे में गाली दे रहा था। जब वह शराबी को मना करने लगी तब वह और उग्र हो गया। शैलेंद्र आवेश में आ गया और लाठी से उर्मिला के ऊपर वार कर दिया जिससे उर्मिला घायल हो कर गिर गई। उसी समय अगल-बगल के लोग पहुंच कर शराबी को दूर हटाया। घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें