Jaunpur News : अपने दादा की पुण्यतिथि पर एसडीएम ने बांटे पांच सौ कंबल | Naya Savera Network
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। बीरमपुर गांव निवासी व सीतापुर जिले में एसडीएम के पद पर तैनात शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने अपने दादा स्व बासुदेव मिश्रा की पुण्यतिथि पर बुधवार को 500 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया जिसे पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। श्री मिश्र ने कहा कि सबसे सार्थक दान वही है जो प्राप्त करने वालों के चेहरे पर खुशी ला सके। इस कड़ाके की ठंड में गर्म वस्त्र जरूरतमंदों को निहायत आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इससे जहां उन्हें सहूलियत मिलेगी, वहीं हमें भी आंतरिक रूप से प्रसन्नता हो रही है। इस मौके पर एडवोकेट धर्मेंद्र मिश्र, हौसिला तिवारी, शंभूनाथ यादव, पुनीत तिवारी, विनय आदि मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


