Jaunpur News : धूमधाम से मनाई गई अटल जी की 100वीं जयंती | Naya Savera Network
- जलालपुर में मनाई गई अटल बिहारी बाजपेई की जयंती
रामाज्ञा यादव
जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के मकरा में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेई का 100वां जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बने मकरा करदहां मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने अटल जी के सम्मान में लिखे पार्टी के स्लोगन वाले प्ले कार्ड एवं झंडा के साथ अटल जी अमर रहें नारों के साथ पदयात्रा निकाली, जिसमें दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। मकरा चौराहे के समीप आयोजित चौपाल कार्यक्रम में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला महामंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह ने इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेई के कार्यों और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अटल जी के नेतृत्व में भारत ने पहला परमाणु परीक्षण किया था और अमेरिका के प्रतिबंधों के बावजूद उन्होंने इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसके साथ ही, अटल जी के नेतृत्व में भारत ने कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की, जो आज भी भारतीय सैनिकों की वीरता का प्रतीक माना जाता है। अटल जी न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी अपनी विचारधारा और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रसिद्ध थे। कार्यक्रम के दौरान, अटल जी की कविताओं का भी सम्मान किया गया, जो आज भी मंचों पर गाई जाती हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता जटाशंकर सिंह एवं जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमोद सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अटल जी के समय से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने और संचालन मंडल महामंत्री कृष्णचंद्र चौबे ने किया। इस अवसर पर पंकज सिंह, रामचंद्र सेठ, प्रदीप चौहान, सुशील निषाद, मांधाता पांडेय, विपिन सिंह, उदयप्रताप सिंह, राजेश यादव, भैयालाल सरोज, सौरभ गुप्ता, ललित मोहन सिंह, कृष्ण सिंह, विनय शर्मा, योगेश द्विवेदी, राजकुमार बिंद, संतोष चौहान, बनारसी सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

