Jaunpur News : एसपी के आदेश पर दुराचार के प्रयास का केस दर्ज | Naya Savera Network

शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग संग दुराचार का प्रयास के मामले में घटना के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के आदेश पर थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। गांव निवासी नाबालिग की माता ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गत 3 दिसंबर की रात कमरे में सोयी हुई थी। उसी कमरे में उसके दो भाई भी सो रहे थे। रात लगभग 11 बजे गांव के ही शुभम यादव चुपके से कमरे में घुस बेटी के साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। उसके शोर मचा देने पर भाइयों की नींद खुल गई। वे उसे पकड़ने को लपके तो शुभम धमकी देते हुए भाग गया। आरोप लगाया कि घटना की नामजद तहरीर थाने पर दी गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाने पर तैनात सिपाही बृजमोहन उसकी तहरीर जेब में रख टालमटोल करते रहे। विवश होकर एसपी से गुहार लगानी पड़ी।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें