Jaunpur News : छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को छत से फेंका | Naya Savera Network
अरशद हाशमी
मड़ियाहूं, जौनपुर। छत पर कपड़ा उतार रही किशोरी से एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया जिससे वह घायल हो गई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की मां ने शनिवार शाम को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26 दिसंबर को जब परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। कक्षा आठ में पढ़ने वाली उनकी 14 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। छत के ऊपर सूखा कपड़ा उतार रही थी। इसी दौरान औरैला गांव निवासी मनबढ़ युवक जाफरुल पुत्र मेराज उर्फ ननकू घर में लड़की को अकेला देखकर घर के अंदर घुस गया और छेड़खानी करने लगा। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसने लड़की को छत से नीचे फेंक दिया जिससे वह गिरकर घायल हो गई। परिवार के लोग शोर सुनकर दौड़े तो आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। परिजन घायल किशोरी को लेकर जौनपुर एक निजी अस्पताल में पहुंचकर इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। 28 दिसंबर शाम को किशोरी की मां ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक इस तरह की और भी हरकतें कर चुका है लेकिन किसी ने लोकलाज के भय से मुकदमा नहीं पंजीकृत कराया था।
