Jaunpur News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत | Naya Savera Network
मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
फैज अंसारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव की चौहान बस्ती में बीती रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के खैरपार गांव निवासी रामजीत चौहान की पुत्री सरोज की शादी गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव निवासी आशीष के साथ 8 वर्ष पहले हुई थी। सरोजा के मायके वालों के अनुसार रविवार की सुबह उन्हें फोन से सूचना मिली कि सरोजा की अचानक रात में मौत हो गयी। सूचना पाने के बाद रविवार को सुबह मायके वाले समोधीपुर पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मायके वालों ने सरोजा की मौत को असामान्य बताते हुए हत्या का आरोप लगाया। मृतका एक बच्चे की मां रही है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

