Jaunpur News : यादगार होगा बदलापुर महोत्सव : रमेश मिश्रा | Naya Savera Network
551 वर-वधूओं के जोड़ों की होगी शादी
केएन सिंह
बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर महोत्सव को लेकर मंगलवार को सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के एक कक्ष में विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने पत्रकारों के साथ बैठक में रूबरू होते हुए कहा कि इस वर्ष का बदलापुर महोत्सव यादगार के तौर पर देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बदलापुर महोत्सव के प्रथम दिन 7 दिसम्बर को 10 बजे से 4 बजे तक सामूहिक विवाह का आयोजन है जिसमें 551 वर-वधूओं के जोड़ों की शादी होगी। तत्पश्चात नवविवाहित जोड़ों को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण आशीर्वाद देंगे। पुनः शाम 4 बजे आसाम की वर्ल्ड रिकार्ड पीहू असमियां लोकनृत्य, अंतर्राष्ट्रीय सूफ़ी गायिका (चंडीगढ़) ममता जोशी, उज्जैन बीएसएफ के कलाकार तोप प्रदर्शन, पीलीभीत का थारू लोकनृत्य व अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
महोत्सव के दूसरे दिन 1 बजे नीलोत्पल मृणाल कवि बच्चों का मोटिवेशन करेंगे तथा बॉलीवुड के सिंगर जिन्होंने हीरो फ़िल्म में अपने सुरों का जादू विखेर कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया शिरकत करेंगे। साथ ही भोजपुरी स्टार ख़ुशी कक़्कर, आरएन बाबू का ढेड़िया नृत्य, अयोध्या का फरवाही नृत्य सोनभद्र का कर्मा लोकनृत्य बारह सिंहा, झारखण्ड का आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति होगी। इस दौरान महोत्सव के दोनों दिन अनुराग वंदना, सपना शर्मा कोआर्डिनेट करेंगे और पूरे इवेंट को शशि रौनक मोंटी सहित स्पन रिकार्ड जर्मनी डीजे जैकी सभालेंगे।
आयोजित महोत्सव में शिरकत के पश्चात कैबिनेट मंत्री (ऊर्जा और नगर विकास विभाग) एके शर्मा 7 दिसंबर को बदलापुर के पट्टीदयाल में स्थापित ट्रांसफार्मर वर्कशॉप का लोकार्पण तथा नगर पंचायत में हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। दूसरे दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा नवनिर्मित रोड वेज बस डिपो का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री गिरीश यादव, मंत्री दयालु मिश्र, मंत्री जसवीर सिंह उपस्थित होंगे। इस अवसर पर भाजपा मृगेंन्द्र सिंह, शिव बाबा, युवा नेता वैभव सिंह, सुरेश चौहान, अम्बुज तिवारी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News