Jaunpur News : सुजानगंज पुलिस ने एक वारण्टी किया गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वाछिंत/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त अजय तिवारी पुत्र मुसई प्रसाद तिवारी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम भुईधरा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर सम्बंधित मु0नं0 1972/2024 धारा 323,504,325,188 भादवि0 को माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उसके घर से आज दिनांक 13.12.2024 को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करके माननीय न्यायालय, जौनपुर भेजा गया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News