Jaunpur News : जौनपुर के व्यापारियों ने बैठक करके कहा- प्रदेश स्तर पर बनायेंगे व्यापार मण्डल | Naya Savera Network
व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल को बनाया जायेगा अगुवा
जौनपुर। नगर के सब्जी मण्डी में स्थित जायसवाल धर्मशाला में रविवार को जनपद के तमाम व्यापारियों ने बैठक करके निर्णय लिया कि अब तक जितने भी व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रादेशिक संगठन बने हैं, सभी के केन्द्रीय नेतृत्व के मुखिया किसी न किसी दल के नेता के सम्पर्क में आकर सत्ता से चिपककर सत्ता की कुर्सी हासिल करके अपनी सुख-सुविधा की तलाश में लग जाते हैं और व्यापारियों के असल मुद्दों को भूल जाते हैं। अब सीधे तौर पर हम लोग व्यापारीगण स्वयं प्रादेशिक संगठन तैयार करके व्यापारियों के संघर्ष को सड़क से सदन तक लड़ने का काम करेंगे।
इस मौके पर व्यापारी नेता अनवारूल हक व व्यापारी नेता संजीव साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि अब अपने बीच व अपने जनपद से प्रादेशिक संगठन बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही प्रस्ताव दिया कि व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाय जिसका बैठक में बैठे समस्त व्यापारी नेताओं ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जतायी। साथ ही करतल ध्वनि से स्वागत भी किया।
इस अवसर पर आशुतोष जायसवाल, अमर बहादुर सेठ, चन्द्रशेखर साहू, श्रीचन्द जायसवाल, सुबोध बरनवाल, सुनील चौरसिया, सुभाष गुप्ता, संतोष अग्रहरि, संतोष मोदनवाल, पवन जायसवाल, बबलू मौर्या, इरफान मंसूरी, सोनू हरलालका, जगदीश साहू, रिजवान खान सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अवधेश श्रीवास्तव ने किया।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News