Jaunpur News : लार्ड बुद्धा यूथ डा. गम्भीर चेरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरमतन्दों को बांटा कम्बल | Naya Savera Network
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। ठंड के प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत में स्थित पॉपुलर हड्डी अस्पताल परिसर में लार्ड बुद्धा डॉ गंभीर चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले वृहद कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में 250 लाभार्थियों को कम्बल वितरित किये गये जिसमें अधिकांश लाभार्थी अति गरीब, दिव्यांगजन व वृद्ध महिला-पुरूष शामिल रहे। बुजुर्ग लाभार्थियों ने डॉ गंभीर के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों को दुआएं दीं। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष अमलेश गंभीर ने बाबा साहब और भगवान बुद्ध की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया। इस भावपूर्ण शुरुआत ने पूरे आयोजन को एक पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अमलेश गंभीर ने कहा कि श्रद्धेय बाबा साहब मानवता के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर ही इस लॉर्ड बुद्धा ट्रस्ट की स्थापना की गई है जिससे उनके "नर सेवा नारायण सेवा" की सोच को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद गरीब लोगों की सेवा की जा सके। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंदों को न केवल मदद पहुंचाना, बल्कि यह एहसास दिलाना है कि समाज उनके साथ खड़ा है। हमारी संस्था प्रत्येक ब्लॉक से दो बच्चों विदेश में पढ़ाई करने के लिए भेजेगी, उसका पूरा खर्च भी उठाएगी और गांव में गरीब असहाय बच्ची के विवाह में भी 20 हजार रुपए अथवा उतने कीमत तक का सामान भी उपहार के रूप में भेट करेगी।यह कार्यक्रम हमारी सेवा यात्रा का एक हिस्सा है और हमें खुशी है कि हम इन सर्द दिनों में सैकड़ो लोगों की मदद कर सके। अन्य वक्ताओं ने भी इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट का आभार जताया और आगे भी इस तरह की कल्याणकारी योजनाओं से गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य ट्रस्टी डा. अमलेश गंभीर, जिलाध्यक्ष समर बहादुर मौर्य, बृजेश मौर्य, आनंद कुमार, विपिन गौतम, सुभाष मिश्रा, डॉ सुबास चंद्र आर्य, छोटे लाल गौतम, अवधेश कुमार रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष, अनिल कुमार अध्यक्ष, संजय यादव, राकेश बौद्ध, अजीत तूफानी, संजीव राव सहित तमाम लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News